
नूरपुर – देवांश राजपूत
बीटीसी राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ,नूरपुर के रोड सेफ्टी क्लब के द्वारा रोड सेफ्टी के ऊपर नूरपुर बाजार के बीचों बीच एक रैली का आयोजन किया गया I
रैली की शुरुआत नूरपुर थाना से आये जाँच अधिकारी हैड कांस्टेबल करम सिंह गुलेरिया के द्वारा हरी झंडी देकर, विद्यालय की प्रधानाचार्य चन्दर रेखा की उपस्थिति में की गयी I
इस रैली में विद्यालय की 210 छात्राओं तथा समस्त अध्यापकों ने भाग लिया I रैली का आयोजन रोड सेफ्टी के उपलक्षय में किया गया तथा विद्यालय की छात्राओं ने नूरपुर क्षेत्र के लोगों को सड़क पर बाहनो के प्रयोग के समय ट्रैफिक नियमो की पालना के बारे में स्लोगनों और नारों के माध्यम से जागरूक किया I
इस अबसर पर छात्राओं को थाना परिसर नूरपुर में जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल करम सिंह गुलेरिया व हेड कांस्टेबल श्री प्रेम शर्मा जी के द्वारा विभिन्न प्रकार के अपराधों तथा उनके निवारण व ट्रैफिक नियमो की पालना बारे जागरूक किया गया I
उन्होंने दो पहिया बाहनो को चलाते समय हेलमेट को अति आवश्यक रूप से पहनने के बारे में सचेत किया I
कार्यकर्म के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य जी ने छात्राओं को रोड सेफ्टी के बारे में सम्बोधित किया तथा रैली मंर भाग लेने बाले बच्चों को जलपान करवाया I
