अब ज्वाली में फूटा पत्र बम, अंतर्कलह हुई जगजाहिर, पूर्व विधायक पर भितरघात के आरोप

--Advertisement--

Image

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के बाद अब विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में भी पत्र बम फूटा है, जिससे जिला कांगड़ा में भाजपा की अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है।

ज्वाली भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने पत्र में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह के खिलाफ भितरघात का आरोप लगाते हुए प्रदेशाध्यक्ष व संगठन मंत्री से कार्रवाई की मांग उठाई है। संजय गुलेरिया द्वारा यह पत्र एक दिसंबर को पार्टी हाईकमान को लिखा गया है।

संजय गुलेरिया ने आरोप लगाया है कि ज्वाली व फतेहपुर में भाजपा को कमजोर करने के लिए पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने भाजपा के पदाधिकारियों को कांग्रेस में शामिल करवाया तथा स्वयं भी भाजपा के खिलाफ कार्य किया।

उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक के इशारे पर ही मंडल ने भी खुलकर भाजपा का समर्थन नहीं किया है। संजय गुलेरिया ने पत्र में आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक व उनकी पत्नी की तनख्वाह को जोड़ लिया जाए, तो भी इतना बड़ा मकान नहीं बनाया जा सकता। इसकी जांच होनी चाहिए कि आखिरकार इतना पैसा कहां से आया?

पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में अपनी ही पार्टी के सदस्यों से भी पैसे ऐंठने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पूर्व विधायक द्वारा अपने कार्यकाल में हर कार्यकर्ता को प्रताडि़त किया गया।

उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी प्रभारी अविनाश राय खन्ना को भी इस पत्र की प्रतिलिपि भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

इस पर भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने कहा कि उन्होंने पार्टी हाईकमान से शिकायत की है तथा पार्टी हाईकमान को इस पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...