Ambuja Cement Plant: ट्रांसपोर्टरों के साथ बेनतीजा रही बैठक, अदाणी कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

--Advertisement--

Image

सोलन – रजनीश ठाकुर

दाड़लाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट बंद होने के बाद शनिवार को अदाणी समूह के साथ हुई ट्रांसपोर्ट्स की बैठक बेनतीजा रही।

उपायुक्त कृतिका कुलहरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई। कंपनी प्रबंधन के अधिकारी मनोज जिंदल ने मामले से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया।

वहीं ट्रांसपोर्टर्स यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता ने कहा कि डीसी कार्यालय में हुई बैठक बेनतीजा रही। ट्रक ऑपरेटरों का कहना है कि वर्तमान रेट 10.58 रुपये  के हिसाब से प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल रेट दिया जाए लेकिन कंपनी इसके लिए 6 रुपये का फॉर्मूला लेकर आई है जो कि जायज नहीं है।
ऐसे में वर्तमान रेट पर ही ट्रक चलाकर 31 मार्च 2023 तक अन्य मुद्दों पर बातचीत करने के लिए कंपनी को ऑफर दी गई है लेकिन कंपनी इसे मानने के लिए तैयार नहीं है।
बता दें कि विवाद को सुलझाने के लिए उपायुक्त कृतिका कुलहरी के साथ अदानी ग्रुप और ट्रांसपोर्टर्स यूनियन की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 11:15 से 01:44 तक चली। जिसमें किसी भी बात पर सहमति नहीं बन पाई। अब आगामी दिनों में फिर बैठक होगी।
उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने बताया कि दोनों पक्षों की बैठक आयोजित की गई और दोनों पक्षों की बात सुनी गई है। जल्द ही इस विवाद को सुलझा लिया जाएगा। आगामी दिनों में बैठक आयोजित होगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...