हिमाचलः मतियाना में झाड़ियों से शख्स की लाश बरामद, सिर से अलग मिला धड़

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक शख्स की लाश मिली है. लाश का सिर अलग और धड़ अलग मिला है. फिलहाल, पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया है औऱ पड़ताल कर रही है.

लाश की पहचान नहीं हो सकी है. शिमला की एसपी मोनिका भुटूंगरू ने मामले की पुष्टी की है.

जानकारी के अनुसार, शिमला से 40 किमी दूर ठियोग के मतियाना की महोरी पंचायत का यह मामला है. यहां पर मतियाना बाजार से आगे पुल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में लाश मिली.

लाश की सूचना पर छैला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची. यहां लाश का सिर कुछ दूर मिला, जबकि धड़ अलग पड़ा हुआ था.

एसपी मोनिका भुटूंगरू ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के लिए शव को आईजीएमसी शिमला लाया जाएगा. मामले की जांच जारी है. औऱ अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई.

जंगली जानवरों ने नोचा शव

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि जंगली जानवारों और कुत्तों ने शव को नोच खाया है.

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा और एसएचओ कुलवीर सिंह ने मौके पर पहुच कर जांच की है और हर पहलू को बारीकी से इकठ्ठा करने के निर्देश दिए हैं.

फिलहाल, लाश के मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है. वहीं, जांच और लाश की पहचान के बाद ही पता चल पाएगा कि वारदात को किस तरह से अंजाम दिया गया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...