शिकार पर निकला शख्स खुद हो गया मौत का शिकार, पैर फिसलने से चली गोली

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना पुरुवाला के तहत एक दर्दनाक घटना पेश आई है। यहां शिकार पर निकले दो लोगों में से एक शख्स खुद ही मौत का शिकार हो गया।

बंदूक लेकर चल रहे व्यक्ति के अचानक पैर फिसलने के कारण गोली चल गई। जिस कारण एक की मौत हो गई है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक डांडा आंज निवासी जालम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई अपने मामा के घर मेहमान गया हुआ था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका समधी यशवंत सिंह व छोटा भाई धर्म सिंह शाम करीब 6 बजे जंगल की तरफ शिकार करने निकल गए।

यशवंत, धर्म सिंह के पीछे बंदूक कंधे पर लिए चल रहा था। कुछ दूरी पर अचानक ही यशवंत का पैर फिसल गया और बंदूक नीचे गिर गई। इस दौरान बंदूक से अचानक गोली चली गई।

गोली सीधा जाकर धर्म सिंह की बाईं टांग के घुटने पर पीछे की ओर से लग गई। टांग से काफी खून बहने लगा था। यशवंत ने धर्म सिंह को कार के माध्यम से पांवटा  साहिब पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने धर्म सिंह को मृत घोषित कर दिया।

शिकायतकर्ता ने यशवंत सिंह पर लापरवाही से बंदूक रखने के आरोप लगाए। साथ ही उसे छोटे भाई धर्म सिंह की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। यशवंत सिंह ने पुलिस में मामला दर्ज करवाकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 336 304 वह 25, 24, 59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क  महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजित...

कुदरत पर भारी पड़ी आस्था, भारी बर्फबारी के बीच देवता की पालकी उठाकर 12 KM पैदल चले भक्त

मंडी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश को यूं ही देवभूमि...

लोक गायक नवीन वशिष्ठ का नया शिव भजन “शिवा खेरा लाणा” हुआ रिलीज़

लोक गायक नवीन वशिष्ठ का नया शिव भजन “शिवा...