हिमाचल सदन पहुंचे CM सुक्खू, बोले-राष्ट्रीय नेताओं से चर्चा के बाद होगा कैबिनेट विस्तार

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल सदन पहुंचे। एएनआई को दिए बयान में  मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी राष्ट्रीय नेताओं से मिलने का विचार है, जैसे-जैसे समय मिलता जाएगा, राष्ट्रीय नेताओं से मिला जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी चर्चा होगी उसके बाद जैसे ही कैबिनेट का विस्तार होगा, बता दिया जाएगा।

उधर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार एन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस के सभी विधायक और पार्टी अध्यक्ष 15-16 दिसम्बर को राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।  उसके बाद CM दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष से मिलने की कोशिश करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से की भेंट 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। राजीव शुक्ला ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने पार्टी को भरपूर सहयोग प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि प्रदेशवासियों से किए गए सभी वायदों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। विधायक राम कुमार चौधरी एवं केवल सिंह पठानिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...