चैलचौक बाजार के समीप मिला महिला का शव, मानसिक रूप से बीमार…

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 15 दिसंबर – डॉली चौहान

उपमंडल के चैलचौक पंचायत में एक महिला का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव की पहचान 60 वर्षीय शुक्रि देवी पत्नी खेमू गांव गदयाहड़ा (कोहलू) के रूप में हुई है।

वीरवार सुबह महिला का शव बरामद होने से आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

स्थानीय निवासी बलदेव सोनी ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। हालांकि पुष्टि नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि दो घरों के बीच बनी एक खाई में गिरने से महिला की मौत हुई है।

मृतक महिला शुक्रि देवी मानसिक रूप से बीमार रहती थी व चैलचौक बाजार के इर्द गिर्द हर रोज घूमती रहती थी। पति का देहांत कुछ वर्षों पूर्व हो चुका है। मृतक महिला का एक बेटा है। वह भी मानसिक रूप से बीमार रहता है।

उधर, पुलिस महिला की मौत कैसे हुई इसकी छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इसके उपरांत महिला का शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। मामले की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...