15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा आयकर विभाग का इंस्पेक्टर, रिफंड के नाम पर मांगी थी घूस

--Advertisement--

Image

सोलन – रजनीश ठाकुर

सीबीआई की टीम ने परवाणू में आयकर विभाग के एक निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। सीबीआई की टीम ने आरोपी निरीक्षक से रिश्वत के 15 हजार रुपए बरामद किए हैं। आरोपी निरीक्षक की पहचान मुनीश बेदी के रूप में हुई है।

सीबीआई की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीबीआई की पुछताछ में निरीक्षक से कई अहम खुलासे हो सकते हैं। टीम पता लगा रही है कि आरोपी के तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं।

रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया आरोपी निरीक्षक धर्मपुर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के निरीक्षक ने धर्मपुर के ही किसी व्यक्ति से रिफंड दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपए मांगे थे।

मामले की शिकायत पीडि़त व्यक्ति ने सीबीआई को दी, वहीं सीबीआई की टीम ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग के निरीक्षक को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

सीबाआई की टीम के पूछताछ करने पर पकड़ी गई राशि के बारे में आरोपी निरीक्षक कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाया।

सीबीआई टीम आरोपी निरीक्षक को शिमला लेकर गई है, जहां उसे अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई की पूछताछ के दौरान आरोपी से कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...