ट्रांसफर के लिए नहीं बना हूं मुख्यमंत्री, जरूरत होने पर ही होगा फेरबदल : सुक्खू

--Advertisement--

Image

शिमला,14 दिसंबर – नितिश पठानियां

ट्रांसफर के लिए मुख्यमंत्री नहीं बना हूं। यदि जरूरत पड़ेगी तो प्रशासनिक फेरबदल किया जाएगा। कांग्रेस सत्ता में व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है, न की ट्रांसफ़रों के लिए।

यह बात हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कही। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर विचार किया जा रहा है। 28 से 30 दिसंबर या 15 जनवरी के बाद विधानसभा का शीतकालीन सत्र होगा।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली जाकर हाईकमान से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से भी मुलाकात का समय मांगा गया है। कांग्रेस के सभी विधायकों ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होना है।

उन्होंने कहा कि वह 18 दिसंबर को दिल्ली से शिमला लौटेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...