नौहराधार में खाई में लुढ़की कार, चालक समेत दो महिलाएं घायल

--Advertisement--

Image

संगड़ाह, 14 दिसंबर – नरेश कुमार राधे

तहसील नौहराधार के बोगधार के समीप एक कार (HP 16-8889) के खाई में गिरने से तीन लोग घायल हुए हैं। कार में सवार चालक समेत दो महिलाएं बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक कार बोगधार से आईटीआई की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार चालक आरटीआई के समीप पहुंचा तो उसने कार से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार चालक समेत दो महिलाएं घायल हुई है।

स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को सीएचसी नौहराधार में प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ रैफर किया गया, जबकि तीन घायलों में से एक को सुल्तानपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान चालक अरूण कुमार पुत्र रमेश गांव भूटली मानल, नीलम व कौशल्या आईटीआई शिक्षक के रूप में हुई है।

बता दें कि बीते सोमवार को भी नौहराधार के समीप हुए कार हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई थी। डीएसपी मुकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...