शिमला में शुरू हुआ स्केटिंग का रोमांच, पहले दिन 16 बच्चों ने उठाया लुत्फ

--Advertisement--

Image

शिमला, 14 दिसंबर – नितिश पठानियां

राजधानी के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग का रोमांच शुरू हो गया है। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को सीजन का पहला स्केटिंग सेशन हुआ। सुबह साढ़े आठ से दस बजे से बाद तक स्केर्ट्स ने शीशे पर फिसलने के रोमांच का लिया। पहले दिन 16 लोग स्केटिंग करने पहुंचे।

स्केटिंग के पहले दिन बच्चों व बड़ों में काफी उत्साह देखने को मिला। आइस स्केटिंग करने आए बच्चों का कहना हैं कि वह पूरा वर्ष इस समय का इंतजार करते रहते हैं। सर्दी के इस मौसम में उन्हें स्केटिंग करने का बहुत आनंद आता है वह जमकर इन पलों का लुत्फ उठाते हैं। उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से स्केटिंग करते हैं।
आइस स्केटिंग क्लब के सचिव पंकज प्रभाकर ने बताया की पिछले वर्ष 16 दिसम्बर से स्केटिंग शुरू हुई थी। इस बार दो दिन पूर्व स्केटिंग की शुरुआत हुई हैं। इस बार 70 से 80 सेशन होने की उम्मीद हैं। पहले दिन कम बच्चे ही पहुंचे हैं। 16 लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया हैं।
उन्होंने बताया कि 26 दिसम्बर से जिम जाना शुरू होगा। जिसमें आइस हॉकी, रेसींग म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगितायें करवाई जाएगी। इसके अलावा मौसम ने साथ दिया तो जनवरी के पहले हफ्ते में कार्निवाल कराया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...