केलांग के मेह नाले में लुढक़ी कार; दो लोगों की मौके पर ही मौत

--Advertisement--

Image

सुबह सात बजे पेश आया हादसा

केलांग – व्यूरो रिपोर्ट 

लाहुल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग से करीब 16 किलोमीटर दूर कोलोंग-खंगसर-मेह संपर्क मार्ग में मेह नाले के पास वाहन लुढक़ने से दो लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान थिनले पुत्र छोटू राम और नावंग टशी पुत्र तोपदेन के रूप में हुई है। यह दोनों शख्स गांव खंगसर के बताए जा रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन में मुताबिक यह सडक़ हादसा सुबह सात बजे के आसपास पेश आया है।

डीपीसीआर केलांग से मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल लाहुल के मेह नाले में आल्टो कार करीब 300 मीटर दूर सडक़ से नीचे जा गिरी, जिसमें दो लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आरएच केलांग लाया गया है। एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...