प्रेमिका की सगाई पर 27 साल के प्रेमी ने दे दी जान

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

उपमंडल थाना हरोली के तहत कर्मपुर में 27 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील (परिवर्तित नाम ) निवासी कर्मपुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि प्रेमिका की सगाई होने की वजह से युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इसके बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक सुनील ने घर से  ही कुछ दूरी पर जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

परिजनों द्वारा तुरंत ही युवक को इलाज के लिए हरोली अस्पताल ले जाया गया, लेकिन युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले गए, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फ़िलहाल पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस युवक के मोबाइल फ़ोन को भी खंगाल सकती है, ताकि तथ्यों तक पहुंचा जा सके। उधर पुलिस ने बेटी व मां खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...