Himachal Election Live Result: ताजा आंकड़ों में हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत,भाजपा को 25 और कांग्रेस को 40 सीटें

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

Himachal Assembly Election 2022 Result, Election Counting Live: हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी है। रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 40 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 3 सीट मिल सकती हैं। वहीं, सीएम जयराम ने जीत दर्ज कर ली है। मंडी के सरकाघाट से भाजपा के दलीप जीत गए हैं। मतगणना से जुड़ा हर अपडेट सबसे तेज पढ़ें हमारे साथ….

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने ली बड़ी बढ़त

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्थिति स्पष्ट होने का इंतज़ार है, हाई कमाम आगे की रणनीति तय करेगा। कांग्रेस हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। मिलकर आगे बढ़ेंगे, प्रदेश में वीरभद्र सिंह मॉडल लागू होगा। प्रतिभा सिंह समेत पार्टी के अन्य नेता भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में है।

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल पार्टी हाईकमान के दिशा निर्देशों पर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। भाजपा गड़बड़ पार्टी है, मगर कांग्रेस एकजुट है। यदि भाजपा ऐसा कुछ करती है तो प्रदेश की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अभी कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी, प्रदेश में वीरभद्र मॉडल लागू किया जाएगा। कांग्रेस का जनता से किया हर वादा पत्थर की लकीर है, पहली कैबिनेट में ओपीएस पर निर्णय होगा। आगे दस वादों को भो कांग्रेस पूरा करेगी।

लाइव अपडेट

चिंतपूर्णी से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन बबलू की जीत

पालमपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल 5398 से आगे,पोस्टल की हो रही है मतगणना

विधानसभा इंदौरा,राउंड 9 कांग्रेस,मलेंद्र राजन 27183 भाजपा,रीता धीमान 25359 मलेंद्र 1824 वोट से आगे

हमीरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी “आशीष शर्मा” जीते

सुखराम चौधरी ने 8481 वोट से की जीत दर्ज

जोगिंदर नगर से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राणा जीत की ओर

देहरा से आज़ाद प्रत्याशी होशियार सिंह जीते।

                                                                                                                                चंबा से कांग्रेस के नीराज नैयर जीते।

डलहौजी से भाजपा के डीएस ठाकुर जीते।

चुराह से भाजपा के हंस राज जीते।

भरमौर से भाजपा के जनकराज जीते।

बैजनाथ से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी।

शाहपुर में केवल पठानिया 12 हज़ार से अधिक मतों से जीते,आधिकारिक घोषणा होना बाकी।

शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह जीते।
जसवां प्रागपुर भाजपा बिक्रम सिंह ठाकुर 1871 वोटों से जीते।
भाजपा रणवीर सिंह निक्का 18,752 वोटो से विजयी घोषित।
लाहौल स्पीति में कांग्रेस के रवि ठाकुर ने जीत दर्ज की है। रवि की जीत के साथ कांग्रेस का खाता भी खुल गया है। तकनीकी शिक्षमंत्री रामलाल मारकंडा की हार हुई है।
भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के डॉ जनक राज कि जीत

भारतीय जनता पार्टी के डॉ जनक राज को 29957 वोट पड़े है
• इंडियन नेशनल काँग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौरी को 24845 वोट पड़े है
• हिमाचल जन क्रांति पार्टी की पूजा को 236 वोट पड़े है
• आम आदमी पार्टी के प्रकाश चंद को 234 वोट पड़े है
• हिमाचल जनता पार्टी प्रत्याशी रसीला राम को 187 वोट पड़े है
• जबकि 342 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है

किन्नौर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जगत सिंह नेगी 6603 वोटों से जीते
जयसिंहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी यादविंदर गोमा जीते
मंडी से अनिल शर्मा जीते
बल्ह विधानसभा क्षेत्र से इंद्र सिंह गांधी जीते।
किन्नौर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जगत सिंह नेगी 6603 वोटों से जीते.
ज्वाली 10वां राउंड कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार 4639 वोटों से आगे

इंदौरा,राउंड 8 कांग्रेस,मलेंद्र राजन 24177 भाजपा,रीता धीमान 23368 मलेंद्र 809 वोट से आगे
9वां राउंड में फतेहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया 5553 वोटों से आगे
कांग्रेस भवानी पठानियां. 26249
भाजपा राकेश पठानियां.20696
आप- डाक्टर राजन सुशांत.1015
कृपाल परमार:- आजाद..2653
पांवटा साहिब सीट पर सात चरण के बाद भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी 7975 मतों से आगे है।
हमीरपुर दसवां राउंड निर्दलीय आशीष शर्मा को 13051 मतों की लीड
मनाली से मंत्री गोविंद करीब 1400 वोटों से पीछे
आनी से दसवें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार को 5875 की बढ़त
कांगड़ा में भाजपा 5 औरकांग्रेस 9 सीटों पर आगे। एक पर निर्दलीय को बढ़त
शिमला ग्रामीण सीट पर 15 राउंड के बाद कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह 12,690 वोटों से आगे
सोलन विधानसभा में पांच राउंड के बाद कांग्रेस के धनीराम शांडिल 2108 वोट से आगे।
धर्मपुर सीट पर आठ राउंड के बाद कांग्रेस आगे
नादौन सीट पर नौवां राउंड में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू 4890 मतों से आगे
मनाली सीट पर 9वें राउंड की गिनती के बाद भुवनेश्वर गौड़ 1444 वोटों से आगे
नयना देवी जी सीट से नौ राउंड के बाद भाजपा के रणधीर शर्मा 11 वोट से आगे हुए
पांवटा साहिब विधानसभा सीट से 8वें चरण के बाद भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी 8481 वोटों से आगे।
बैजनाथ,दसवां राउंड किशोरी‌ लाल, कांग्रेस आगे 27401वोट मुलख राज प्रेमी, बीजेपी 23614 वोट
97 नंबर ईवीएम में आई खराबी।
जिला : बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र : झंडूता
मतगणना राउंड : 5 कांग्रेस : विवेक कुमार =10063 भाजपा : जीत कुमार कटवाल=10829
निर्दलीय राज कुमार=5638 जीत राम कटवाल = 776 वोटों से आगे
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...