गुजरो फेम राज जैरी का नया गाना “नाजगुरु रै राज”रिलीज

--Advertisement--

Image

शाहपुर – अमित शर्मा

कांगड़ा जिले के कोटला क्षेत्र और पंचायत नियांगल से संबंध रखने वाले युवा पहाड़ी लोक गायक गुजरो फेम राज जैरी (जरयाल) का एक और भक्ति गाना नाजगुरु रै राज एएस स्टूडियो में रिलीज किया गया।

नाजगुरु महाराज आदि पुरुख और आदिनाथ से भी जाने जाते हैं, उसके उपरांत उतपन्न शक्ति ने दुर्गा रूप धारण करके ब्रह्म, विष्णु, महेश को सृष्टि चलाने के लिए वर दिया। जिसे गद्दी समुदाय में देवी भगवती को मनसा देवी से जाना जाता हैं।

नाजगुरु महाराज जी भगवान ब्रह्मा, विष्णु शिव महाराज जी को सृष्टि का राज सौंपना चाहते थे,पर भगवान ब्रह्मा, विष्णु जी के राज लेने के लिए मना करने के उपरांत भगवान शिव महाराज जी को जगत का स्वामी बनाया, और उन्हें सृष्टि का राज सौंप दिया।

इस गाने में पारंपरिक गाथा नाजगुरु रै राज की वार्तालाप किया गया। इसमें ब्रह्मा का किरदार करण कश्यप, नाजगुरु महाराज का किरदार श्री सिद्ध चंडी झुनेश्वरी देवी के पुजारी हरबंस झुनुदास ने किया हैं, जबकि विष्णु भगवान का किरदार राहुल जरियाल, और शिवजी का राजेश ने किया हैं,

इसमें संगीत हिमाचल के जाने माने संगीतकार सुरिन्दर नेगी ने दिया है और निर्देशन एएस स्टूडियो के मालिक अमन राजपूत और सोनू राजपूत ने किया है। गाने का फिल्माकन एएस स्टूडियो शाहपुर ने भटियात वसोलधा में किया गया हैं।

राज जैरी के और भी बहुत से गाने हैं, जिन्हें यूट्यूब में मिलियन में काफी दर्शकों ने पसंद किया है। इनमें से गुजरो नाटी, सिमरो, चाकरीओ, कांगड़ी झमाकड़ा, भजन आरतियां दी बेला, सोल्दे द हार, महादेव का साया, चरखा, ड्राइवर बंदे, महादेव का साया और बहुत सारे गाने हैं।

राज जैरी ने दो पहाड़ी शार्ट फिल्म माया और छलेड़ा में भी अभिनय किया तथा हाल ही में रिलीज हुआ गाना कुकू कोहेला गाना भी लोगों ने काफी पसंद किया है। गाने के रिलीज के मौके पर राज जैरी ने बताया कि गाने को यूट्यूब चैनल पहाड़ी स्टार प्रोडक्शन पर रिलीज किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके बहुत से गानों को जनता काफी पसंद कर रही है, इससे पहले भी राज जैरी के कई गाने रिलीज हुए हैं।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान आवाज ए हिमाचल के चेयरमैन आशीष पटियाल, हिमाचली कलाकार तरसेम जरियाल, श्री सिद्ध चंडी झुनेश्वरी देवी के पुजारी हरबंस झुनुदास एएस स्टूडियो के मालिक अमन राजपूत, सोनू राजपूत, हिमाचली गायक राज जैरी (जरियाल), सोनू कुमार, राहुल जरियाल, मुनीष पटियाल, उमेश लबलू, एबी हिमाचल के गायक अंकुश भरदाज,करण कश्यप, राजेश कुमार, आशीष जानू, अमित पराशर, केशव सहित लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...