मेडिकल कॉलेज टांडा में प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज टांडा की अध्यक्षता में हुई एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जस्वाल

आज देश व प्रदेश में प्रतिष्ठित संस्थान मेडिकल कॉलेज टांडा में प्रिंसिपल भानु अवस्थी की अध्यक्षता में एंटी रैगिंग कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का उद्देश्य मेडिकल कॉलेज टांडा में आने वाले नए प्रशिक्षु डॉक्टरों को रैगिंग का शिकार होने से बचाना रहा।
प्रिंसिपल भानु अवस्थी ने मौके पर एंटी रैगिंग कमेटी के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए निर्देश दिए की एंटी रैगिंग कमेटी पूरी सतर्कता से अपने कार्यों का निर्वहन करें ताकि किसी भी नए प्रशिक्षु डॉक्टर को रैगिंग का शिकार ना होना पड़े।

उन्होंने कहा जैसा की सर्वविदित है रैगिंग को अब एक दंडनीय अपराध की श्रेणी में रखा गया है। इसे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने इस पर पूरी तरह से बैन लगाया हुआ है साथ ही एंटी रैगिंग कानून भी बनाया गया है। यदि कोई भी छात्र किसी भी प्रकार से रैगिंग करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध एंटी रैगिंग कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी जिसके अंतर्गत इस कानून में उसे 3 साल की सश्रम जेल व आर्थिक सजा का प्रावधान है।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एंटी रैगिंग कमेटी यदि रैगिंग के किसी भी केस को किसी भी रूप में अनदेखा करती है तो उसके विरूद्ध भी एंटी रैगिंग कानून के तहत कार्यवाही करते हुए 3 साल की सश्रम सजा का प्रावधान है।

बैठक में उन्होंने यहां पर उपस्थित कॉलेज प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, एंटी रैगिंग कमेटीयों के सदस्यों को यह निर्देश दिए कि एंटी रैगिंग कानून का सही से पालन हो इसे सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक वह कदम उठाया जाए जो रैगिंग को रोकने के लिए आवश्यक है।

मौके पर उन्होंने विभिन्न बेच के क्लास रिप्रेजेंटेटिव से बातचीत की तथा उनसे रैगिंग संबंधी शिकायत बारे जाना। रैगिंग से संबंधित बिंदुवार इस बैठक में प्रत्येक विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।

ये रहे उपस्थित

आज की इस बैठक में कॉलेज प्रिंसिपल भानु अवस्थी सहित एसडीएम वगवा नगरोटा मनीष कुमार शर्मा, एडिशनल डायरेक्टर डॉक्टर मेजर अभिनंदा, डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान, डॉक्टर संजीव शर्मा स्टूडेंट वेलफेयर एडवाइजर, चीफ वार्डन के एस मेहता, डॉ मनीष सरोच एंटी रैगिंग मेंबर सेक्रेट्री, डॉ विपन शर्मा बॉयज हॉस्टल वार्डन, डॉक्टर शैलजा शर्मा, सुमन, बोध ममता चौधरी, जीवन सिंह, सभी बैच का प्रेसिडेंट सेक्रेटरी राघव तथा बीएससी नर्सिंग सभी बैच की क्लास रिप्रेजेंटे मौजूद रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बारबेक्यू नेशन में 500 पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 19 अगस्त को

चम्बा - भूषण गुरुंगजिला रोजगार अधिकारी जीतेन्द्र सिंह वर्मा...

शाहपुर में दौड़ीं 3 नई इलेक्ट्रिक बसें, ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन...

कांगड़ा के निजी कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य, जल्द करें आवेदन

हिमखबर डेस्क उप निदेशक उच्च शिक्षा (माध्यमिक), कांगड़ा अजय सिंह...

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...