26 साल के युवक ने किया सुसाइड, घर में फंदे से लटका मिला शव

--Advertisement--

Image

शिमला, 25 नवंबर – नितिश पठानियां 

राजधानी शिमला में एक युवक द्वारा खुदकुशी का मामला सामने आया है। युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया।

फिलहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय ग़दर के रूप में हुई है और वह कृष्णानगर का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार उसे नशे की लत थी और परिजन स्वजन उसे नशामुक्ति केंद्र में ले जाना चाह रहे थे। लेकिन युवक वहां जाने से मना कर रहा था।

आज सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला, तो घरवालों के होश उड़ गए। सूचना के बाद सदर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की।

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी लाई है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...