अमनीं स्कूल के छात्राओं ने संवारे रास्ते 

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमनीं में सात दिवसीय राष्ट्रीय स्वयं सेवा ,एन एस एस के विशेष शिविर के तीसरे दिन स्कूल के छात्र छात्राओं ने स्कूल के साथ लगते तनियार रास्ते एवं स्कूल के आसपास के स्थानों पर सफाई की।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर खुले में बिखरे कचरे को ठिकाने लगाया। साथ ही प्लास्टिक को एकत्रित कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और इस कार्य को पूरे गांव के लोग ने भी काफी सराहा ।

वहीं एन एस एस प्रभारी मोनिका धीमान एवं दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि हमें स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।

अपने आसपास के परिवेश को सदा साफ रखें तथा समाज को भी स्वच्छ रहने की आदत डालने के लिए प्रेरित करें।

इस मौके पर छात्र छात्राओं के साथ समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...