वायरल फीवर की चपेट में युवा, बढ़ने लगी ओपीडी

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट 

मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या लोगों में बढ़नी शुरू हो गई है। युवा वर्ग इस तरह की बीमारी की जद्द में अधिक आ रहे हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि आम तौर पर यह दिक्कतें कुछ समय में ठीक हो सकती हैं लेकिन हर बार सर्दी जुकाम होने पर वायरल फीवर होने से मुसीबत बढ़ भी सकती है।

आईजीएमसी के मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. उष्येंद्र शर्मा ने बताया कि इस तरह की समस्या आने पर तुरंत मरीज को उपचार के लिए अस्पताल आना चाहिए।

आईजीएमसी की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना औसतन 300 मरीजों का उपचार किया जाता है। आजकल इसमें वायरल फीवर के मामले अधिक हैं। ओपीडी में रोजाना 15 से 20 नए मामले आ रहे हैं। इनमें युवा अधिक हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है तो ऐसे में वायरल फीवर के साथ मरीजों को यह बीमारी भी हो सकती है। इसलिए एहतियात बरतें। पहले की तरह मास्क लगाकर रखें और हाथों को बार-बार धोएं।

यह खा सकते हैं मरीज

आईजीएमसी के विशेषज्ञ डॉ. उष्येंद्र शर्मा ने बताया कि मरीजों को गरम आहार खाना चाहिए। मरीज सूप, दलिया और खिचड़ी खा सकते हैं। विटामिन सी युक्त फलों में आंवला, किवी और अनार का सेवन कर सकते हैं।

इसके अलावा डॉक्टरों द्वारा बताई गई विटामिन सी युक्त टेबलेट खानी चाहिए। मरीजों को पैरासीटामोल, लिवोसिट्राजिन दवाई दी जाती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...