हिमाचल में दुर्घटनाग्रस्त हुई पंजाब के पर्यटकों की बस, 16 जख्मी

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट 

जिला में होटल सागर व्यू के पास शुक्रवार सुबह पंजाब नंबर की एक लग्जरी बस (PB 01C-9972) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 40 यात्रियों में से 16 को गंभीर चोटें लगने की जानकारी मिली है।

बताया जा रहा है कि यह बस मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी कि होटल के समीप मोड़ पर अचानक पलट गई। वहीं घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

जानकारी अनुसार, हादसे में सभी घायल मुंबई, जालंधर, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उड़ीसा के हैं। बिलासपुर प्रशासन द्वारा गंभीर रूप से घायलों को 5000 रूपये प्रति व्यक्ति और आंशिक रूप से घायलों को 2000 रूपये प्रति व्यक्ति आर्थिक सहायता दी गई है।

पुष्टि करते हुए डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया की मामले में थाना सदर बिलासपुर में बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...