खंड स्तरीय युवा उत्सव में रहा टौणी देवी स्कूल का दबदबा

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 18 नवंबर – व्यूरो रिपोर्ट

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने शुक्रवार को टौणी देवी मंदिर में खंड स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया। इसका शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने किया।

जबकि, समापन अवसर पर बीडीओ सिकंदर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पूर्ण चंद कटोच ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा युवा उत्सव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

उत्सव के दौरान आयोजित लोकगीत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगवाड़ा ने पहला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोकनृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी पहले और स्वयं सहायता समूह चमनेड दूसरे स्थान पर रहा।

एलोक्यूशन में डिग्री कालेज कंजयाण की अनुराधा प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी की खुशी द्वितीय रही। शास्त्रीय गायन में रावमापा टौणी देवी की शगुन और कत्थक नृत्य, हारमोनियम वादन तथा एकांकी में भी इसी पाठशाला ने प्रथम स्थान हासिल किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर युवा संयोजक विवेक वर्मा, वॉलीबाल कोच विक्रम, हॉकी कोच तवी चौहान, स्वयंसेवी राहुल परमार और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रात को खाना खाया, सुबह मिली लाशेें, ज्वाली में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक चौंकाने...

सेल्ज ऑफिसर एवं माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों के लिए साक्षात्कार 6 व 7 जुलाई को

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज...

आईटीआई वैल्डर और फिटर के साक्षात्कार 4 को

हिमखबर डेस्क जीएमपी टैक्निकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में वैल्डर ट्रेड...

एन.एस.आई.सी. प्रशिक्षण संस्थान मंडी में निःशुल्क प्रशिक्षण कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित

हिमखबर डेस्क अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने यहां बताया...