श्रद्धा हत्याकांड: दरिंदे आफताब को सीन रीक्रिएट करने कुल्लू की पार्वती घाटी ले जाएगी पुलिस

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

दिल्ली में श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की रिमांड अवधि पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई है। अदालत ने दरिंदे के नार्को टेस्ट की भी मंजूरी दे दी है।

पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी को हिमाचल की पार्वती घाटी और दिल्ली के वन क्षेत्रों में ले जाकर सीन रीक्रिएट करने हैं। ऐसे में रिमांड अवधि बढ़ाई जाए। साथ ही, सही स्थिति जानने के लिए नार्को टेस्ट भी जरूरी बताया। अदालत ने दोनों मांगें मान लीं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी

इससे पहले, वकीलों ने आफताब की फांसी की मांग करते हुए प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आफताब की पेशी की मांग की थी। साकेत अदालत में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला ने इसकी अनुमति दे दी।

आफताब की मौजमस्ती में बाधा बन रही थी श्रद्धा

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आफताब श्रद्धा से पीछा छुड़ाना चाहता था। वह अपने तरीके से मौजमस्ती वाली जिंदगी जीना चाहता था। श्रद्धा उसकी मौजमस्ती की जिंदगी में बाधा बन रही थी। श्रद्धा उससे आए दिन झगड़ा करती थी, जिससे वह उससे तंग आ गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...