सरकार के दावे खोखले: लपियाना पंचायत के पन्धु में लोगों को नहीं मिला सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ

--Advertisement--

Image

शाहपुर – अमित शर्मा

जहाँ सरकारों के द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन ये योजनाएं तब दम तोड़ जाती है जब किसी को इसका लाभ नहीं मिल पाता।

जी हां बात कर रहे हैं विधानसभा शाहपुर की लपियाना पंचायत के बार्ड नम्बर एक पन्धु गांव की । जहां 20 से 25 के लगभग परिवार काले पानी की सजा भोग रहे है।

 

आपको बता दें कि जब हमारी टीम इन लोगों से मिली तो दर्द इतना झलका की उनके आंसू निकल आए। जब स्थानीय ग्रामीणों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस गांव में आज तक एक भी नल नहीं है।

जो एक मात्र सरकारी नल लगा है उसमें पानी नहीं आता और 100 से 200 मीटर की दूरी पर है। उन्होंने बताया कि जब कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसको पलंग पर उठा कर मुख्य सड़क तक पहुंचाया जाता है।

 

उन्होंने बताया कि कई दफा पंचायत प्रधान से भी बात कर चुके हैं, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं लेकिन आज तक पानी व सड़क जैसी सुविधायें नहीं मिल पाई।

उन्होंने बताया कि लंबे अरसे से भाजपा की मंत्री व विधायिका ने भी इस गांव के साथ अनदेखी की है। सभी ग्रामीण बाबड़ी का पानी पीकर गुजारा करते हैं।

 

पंचायत प्रधान के बोल

वहीं जब पंचायत प्रधान कीकर सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि रास्ता वन विभाग के तहत आता है जिसकी क्लियरेंस हो गई है। जब ही रास्ते का निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा।

 

जलशक्ति विभाग के एसडीओ के बोल

हालांकि जब इस बारे जलशक्ति विभाग के एसडीओ से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मामला ध्यान में है उक्त गांव के लिए पाइप लाइन डाल दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...