BSNL ऑफिस में बिल जमा करवाने आए शख्स पर हमला, नोटों से भरा बैग ले भागा बंदर

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां एक उत्पाती बंदर 75,000 रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गया। यह बैग बीएसएनएल कार्यालय में बिल जमा करने आए एक व्यक्ति का था।

लोगों के बीच बचाव के बाद बंदर से 70,000 रुपए तो हासिल कर लिए हैं, लेकिन बाकी नोटों का पता नहीं चल पाया है। बैग छीनने के बाद उत्पाती बंदर ने कई नोट भी फाड़ दिए हैं।

जानकारी मिलते ही बीएसएनएल कार्यालय के अंदर और बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बंदर कार्यालय की छत पर जाकर बैठ गया। हालांकि दुकानदारों व बीएसएनएल के कर्मचारियों ने बंदर से बैग वापिस लेने के हर संभव प्रयास किए। लेकिन सफल नहीं हो पाए।

बाद में बंदर ने कुछ नोट फाड़कर नीचें फेंक दिए। जिसमें से 70 हजार रुपये मिल गए हैं। जबकि एक हजार रुपये के नोट बंदर ने फाड़ दिए और करीब 4 हजार रुपये गायब हो गए। फिलहाल बंदरों के इस तरह के कारनामों से लोग बुरी तरह परेशान हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...