युग हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा पर 15 दिसंबर को फैसला देगा हाईकोर्ट

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला के बहुचर्चित युग हत्याकांड में दोषियों को सुनाई गई फांसी की सजा के पुष्टिकरण पर हाई कोर्ट में आगामी सुनवाई 15 दिसंबर को होगी। हिमाचल हाई कोर्ट में बुधवार को फिरौती के लिए बच्चे की हत्या करने वाले दोषियों के मृत्युदंड पर सुनवाई हुई।

न्यायाधीश अजय मोहन गोयल व न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई पूरी न होने पर अब 15 दिसंबर को सुनवाई रखी गई है। मामला सत्र न्यायाधीश की ओर से रेफरेंस के तौर पर हाई कोर्ट के समक्ष रखा गया है।

केस में तीनों दोषियों ने भी अपील के माध्यम से सत्र न्यायाधीश के फैसले को चुनौती दी है। तीनों ने 14 जून, 2014 को शिमला के राम बाजार से फिरौती के लिए युग का अपहरण किया था, जिसके दो साल बाद बच्चे का शव भराड़ी पेयजल टैंक से बरामद किया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...