घर से स्कूल निकली 17 वर्षीय नाबालिग को भगा ले गया युवक

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

थाना हरोली के तहत गांव की 17 वर्षीय नाबालिग को साथ लगते गांव का युवक भगा ले गया है। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत दी है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर पड़ोसी गांव के युवक पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि उसकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। सोमवार को बेटी स्कूल के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी है। परिजनों का आरोप है कि पंडोसी गांव का युवक सोमवार सुबह बेटी को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले गया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...