योगी बोले, UP की तरह हिमाचल में भी माफ‍िया को खत्‍म करने के लिए BJP को चुनें

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊना में चुनावी हुंकार भरी। योगी ने देव भूमि को नमन कर मतदाताओं का स्वागत किया। योगी ने कहा उत्‍तर प्रदेश में माफिया हावी था, बहनें सुरक्षित नहीं थी, किसानों को कोई नहीं पूछता था आज विकसित राज्य बना है। राम मंदिर बन रहा है। भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 लगाई और आतंक को बढ़ाया। लेकिन भाजपा ने इसे खत्म किया। अब काेई भी शख्‍स जम्मू कश्मीर में जमीन खरीद सकता है। क्‍या कांग्रेस सरकार कभी एयर स्ट्राइक कर सकती थी, यदि नहीं तो फि‍र उन्‍हें वोट भी क्‍यों। जितने माफिया हैं, उनको कांग्रेस का संरक्षण रहा है।

संकट में विदेश चले जाते हैं बहन-भाई

योगी ने कहा भााजपा हर तबके को लाभ दे रही है, सबके लिए विकास के काम किए। मुफ्त उपचार, 80 करोड़ गरीबों को राशन दिया। कोविड के दौरान पीएम ने 130 करोड़ भारतीयों काे अपना परिवार समझा। योगी ने कहा देश में संकट के वक्त बहन-भाई विदेश चले जाते हैं। देश के साथ खड़े नहीं रहते।

मुकेश दस साल विधायक रहे पर सक्रिय नहीं रहे

मुकेश अग्निहोत्री 10 साल विधायक रहे। लेकिन सक्रिय नहीं रहे। प्रोफेसर राम कुमार ने हरोली में काम किया। प्रो राम कुमार ने बल्क ड्रग पार्क का सपना साकार करवाया, हर घर जल पहुंचाया। गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान दिवस घोषित किया।

माफि‍या को खत्‍म करने के लिए भाजपा को चुनें

उत्‍तर प्रदेश में माफिया से निपट रहे हैं, यहां भी भाजपा माफिया को खत्म करे, इसलिए भाजपा जरूरी है। योगी ने अनुराग ठाकुर, जेपी नड्डा व जयराम ठाकुर को सराहा। प्रोफेसर राम कुमार को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...