अंकगणित की नजर में हिमाचल चुनाव, दिग्गजों के चुनाव हारने का योग

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल के अंक ज्योतिष व वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशि पाल डोगरा ने हिमाचल प्रदेश में चल रहे सत्ता के महाकुंभ पर विशेष गणना से प्रमुख दलों की वस्तुस्थिति प्रस्तुत की है।

पंडित डोगरा के मुताबिक इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 15 दिनों के भीतर ही लगने वाले दो ग्रहण (25 अक्टूबर का सूर्य ग्रहण व 8 नवंबर का चंद्र ग्रहण) शुभ संकेत नहीं है। यह विधानसभा चुनाव एक इतिहास बनाएगा।

अगले माह 8 दिसंबर को परिणाम आना है जो शनि का अंक है। शनि न्याय और राजनीति का कारक है। कुछ नेताओं के साथ जो अन्याय हुआ है उसके कारण इस चुनाव में दोनों पक्ष के बड़े-बड़े दिग्गजों का हारना भी तय है। ऐसे लोगों को सत्ता सुख देगा जिसकी कल्पना नहीं की होगी।

पंडित डोगरा के कहा कि आने वाली 12 नवंबर, 2022 को प्रदेश में 14वीं विधानसभा के लिए मतदान होगा। इसका परिणाम 8 दिसंबर, 2022 को आएगा। इस वक्त प्रदेश में भाजपा सत्तासीन है और कांग्रेस विपक्ष में बैठी है।

भाजपा का 1 अंक है, वहीं कांग्रेस का 8 अंक बनता है। यह दोनों ही अंक आपस में शत्रु हैं। वर्ष 2022 के 6 अंक पर होने वाले इन विधानसभा चुनावों में 6 अंक शुक्र जहां भाजपा के 1 अंक सूर्य का शत्रु हैं, वहीं कांग्रेस के 8 अंक शनि का मित्र अंक है।

विडंबना देखो अंकों की, जो बड़ा मुद्दा कांग्रेस ने उठाया है ओपीएस का। उसका अंक (6 + 7 + 1 = 14, =1 + 4 = 5) अंक बनता है, यह बुध का अंक है। जहां बुध-सूर्य के अंक के साथ हमेशा चलता है, वहीं वो 8 अंक का मित्र भी है।

भाजपा सरकार डबल इंजन की बात करती है। उस डबल इंजन का अंक (4 + 6 + 3 + 2 + 3 + 5 + 5 + 5 + 7 + 9 + 5 + 5 = 59, =5 + 9 = 14, = 1 + 4 = 5 अंक) बनता है। 14वीं विधानसभा है, उसका भी 1 + 4 = 5 अंक। बार-बार 5 अंक का आना द्विजन्मा योग बनाता है, जोकि शुभ नहीं माना जाता।

पंडित डोगरा के कहा कि बुध वाणी को खराब करता है। नेताओं को वाणी पर संयम रखना होगा। इसी माह 12 नवंबर को चुनाव हैं, जिसका अंक 1 + 2 = 3 अंक बनता है। जो गुरु का अंक है। 5 अंक बुध, 3 अंक गुरु का शत्रु अंक है। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...