ढांक में गिरी कार, तीन बच्चों सहित 7 घायल मेले से लौट रहे थे घर

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी से घर वापसी लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 3 बच्चे व दो महिलाओं सहित 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ददाहू में भर्ती करवाया गया। जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें नाहन रैफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात स्विफ्ट कार (HP 17F-8338) धायरी मार्ग पर ढांक में जा गिरी। हादसे के समय कार में तकरीबन 7 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी।

इसके बाद पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खाई में फंसे घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम ने लोगों को पीठ पर उठाकर ढांक से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि हादसे में दो पुरुष, दो महिलाओं सहित तीन बच्चे घायल हुए हैं।

उधर, थाना प्रभारी रंजीत राणा ने बातचीत में बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह लोग मेले से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्विफ्ट कार हादसे का शिकार हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अनोह विट में खैर के पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद, दोनों पक्ष हुए आमने-सामने

हिमखबर डेस्क नूरपुर वन मण्डल की रे रेंज की अनोह...

उद्योग की भट्ठी में ब्लास्ट, 4 मजदूरों पर गिरा पिघला हुआ लोहा; कंपनी प्रबंधन पर FIR

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में...