मनेई-डिबर रोड़ न बनने पर ग्रामीणों ने किया चुनावों का बहिष्कार

--Advertisement--

Image

शाहपुर – व्यूरो रिपोर्ट

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं शाहपुर विधानसभा की पंचायत मनेई के डिबर गांव के लोग आज भी काले पानी की सजा भोग रहे हैं।

आपको बताते चले कि शाहपुर विधान सभा से भाजपा उम्मीदवार सरवीण चौधरी ने सबसे लंबा कार्यकाल बिताया है फिर भी मनेई से डिबर गांव को जोड़ने बाली सड़क नहीं निकाल पाई।

स्थानीय लोगों ने बताया है कि सोहगा से डिबर तक रास्ते का कार्य जैसे तैसे हुआ लेकिन दूसरे छोर तक रास्ते को नहीं मिलाया गया। उन्होंने बताया कि कई दफा इस रास्ते को लेकर वन विभाग व लोक निर्माण विभाग सर्वे कर चुका है लेकिन भाजपा के उम्मीदवार के लंबे कार्यकाल के बाबजूद इस रास्ते का निर्माण नहीं हो पाया।

सवर्ण सिंह, बबलू, अजय, सुभाष, मदन, करतार, सुमना देवी, सरल देवी, सलोचना रक्षा, सुदर्शना देवी सहित समस्त ग्रामीणों ने ईश्वर को साक्षी मानकर ये शपथ ली है कि जब तक रोड़ का कार्य पूरा नहीं होता तब तक किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे। जो भी पार्टी इस कार्य को पूर्ण करेगी ग्रामीणों की ओर उस पार्टी को समर्थन किया जाएगा।

एसडीएम शाहपुर के बोल

इस बारे में निर्वाचन अधिकारी एसडीएम शाहपुर डॉ मुरारी लाल से बात हुई उन्होंने बताया कि लोगों से मिल उन्हें समझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने मत का प्रयोग कर एक अच्छा प्रतिनिधि चुनें ताकि आपकी समस्या दूर हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...

CRPF जवान दीप चंद का निधन, शहर में शोक की लहर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम...

भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से कथित मारपीट के बाद स्टेट हाईवे-13 आधे घंटे रहा जाम

हिमखबर डेस्क मंडी जनपद के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत...