कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया को मिला कांग्रेस नेता मनोज ठाकुर का साथ

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया ने किया मँझगरा, द्रमन, कुल्हाड़, भनियार, महाड़, हरनेरा, बड़ज,चढ़ी में किया धुंआधार प्रचार।

मँझगरा में महिला मंडल प्रधान पुष्पा देवी (मासी) अजीत सिंह, महिंद्र सिंह, ओम प्रकाश, राकेश कुमार ने कांग्रेस का हाथ थामा। सभी ने कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया को खुले दिल से साथ देने का ऐलान किया।

इसके साथ कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया को कांग्रेस नेता मनोज ठाकुर का साथ मिला। जनता ने सभी जगह पठानिया को जिताने का बीड़ा उठाया है। जनता का कहना है की तानाशाही बिधायिका एव मंत्री से छुटकारा चाहिए ।

जनता ने कहा कि हम विकास पुरुष केवल सिंह पठानिया को शाहपुर का बिधायक बनाकर विधानसभा शिमला में भेजेंगे ताकि शाहपुर की जनता को तानाशाहियों से छुटकारा मिल सके।

इस अवसर पर पठानिया ने कहा मैं विधानसभा शाहपुर हल्के की जनता की सेवा करने के लिए, जनता की मूलभूत सुविधाओं को घर घर पहुचाने के लिए बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता से एक मौका मांग रहा हूँ।

आज शाहपुर हल्के की जनता ने दिल खोल कर मुझे प्यार दे कर आशीर्वाद दिया है। पठानिया ने जनता से कहा कि एक बार मुझे बिधायक बनाओ मैं शाहपुर हल्के को मॉडल बिधानसभा क्षेत्र बनाऊंगा। जिससे शाहपुर की जनता को कोई मुश्किल परेशानी न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...