भटियात के कियोड में मतदान शपथ दिलाने के साथ आयोजित की गई जागरूकता गतिविधियां

--Advertisement--

Image

भटियात के मतदान केंद्र कियोड में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 

चंबा , 5 नवंबर – अनिल संबियाल

विधानसभा निर्वाचन 2022 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र भटियात के मतदान केंद्र कियोड-95 में आज जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया ।

ज़िला स्वीप नोडल अधिकारी एवं ज़िला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान के लिए जनसाधारण में जागरूकता लाने के लिए मतदान केंद्र स्तर पर बृहद कार्य योजना के तहत जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ।

स्वीप गतिविधियों (सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) को ज़िला में और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मिशन 277 के तहत गत चुनावों के दौरान 60 प्रतिशत कम मतदान केंद्रों में व्यापक रणनीति के आधार पर बहुआयामी मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी के तहत आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के कियोड-95 मतदान केंद्र में लोगों को मतदान शपथ दिलाने के साथ विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई । इस दौरान लोगों से मतदान करने की अपील के साथ लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान करने के महत्व पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।

ये रहे मौजूद

इस दौरान उपमंडल नोडल अधिकारी स्वीप भट्टियत रूपलाल ठाकुर और बूथ लेवेल अधिकारी भूषण भी उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा का युवा IPS बिहार में SP; पिता से मिली वर्दी की प्रेरणा, 26 साल की उम्र में क्रैक किया UPSC

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की शांत और सुकून भरी वादियों...

लाहौल-स्पीति की शांशा पंचायत ने देश की टॉप पंचायतों में पाया स्थान, 1 करोड़ का राष्ट्रीय पुरस्कार

हिमखबर डेस्क उपायुक्त किरण भड़ाना के कुशल, दूरदर्शी और प्रेरणादायी...

दाड़ी मैदान के टेंडर का विरोध, कारोबारी बोले- ऐतिहासिक मेला बना दिया ट्रेड फेयर

हिमखबर डेस्क  नगर निगम धर्मशाला के दाड़ी मैदान में ऐतिहासिक...

हिमाचल: चिट्टा तस्करों से गठजोड़, दो कांस्टेबल निलंबित, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज थाना...