टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, दो स्कूली बच्चों समेत तीन घायल

--Advertisement--

Image

नाहन, 05 नवंबर – नरेश कुमार राधे

श्री रेणुका जी मार्ग पर जमटा के समीप एक टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 2 स्कूली बच्चों सहित तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति बेटे व अपने भतीजे को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चों समेत व्यक्ति भी घायल हो गया है। तीनों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज नाहन भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि तीनों को चोटें आई है। हादसे के बाद तकरीबन डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। जानकारी है कि घायल व्यक्ति जमटा पंचायत का वार्डमेंबर है।

वहीं दुर्घटना के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात को बहाल करवाया। चालक मौके से फरार है, पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...