गुजरात विधानसभा चुनावों का बजा बिगुल, 2 चरण में होगा मतदान, हिमाचल के साथ नतीजे

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली – व्यूरो रिपोर्ट

भारतीय निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। गुजरात में मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को जबकि दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को हागा। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल के चुनाव नतीजों के साथ आएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में गुजरात में मतदान के कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात के कुछ भाग की कुल 89 सीटों पर मतदान एक दिसंबर को और मध्य गुजरात एवं उत्तर गुजरात की बाकी कुल 93 सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी और मतदान की प्रक्रिया दस दिसंबर को पूरी होगी।

उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना भी 8 दिसंबर को कराई जाएगी। राजीव कुमार ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान के लिए अधिसूचना पांच नवंबर को जारी होगी।

नामांकन की अंतिम तिथि 14 नवंबर और नाम वापस लेने की तारीख 17 नवंबर होगी। मतपत्रों की जांच 15 नवंबर को होगी। दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर और नाम वापस लेने की तारीख 21 नवंबर होगी। मतपत्रों की जांच 18 नवंबर को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में तीन लाख 24 हजार 422 नए मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 51 हजार 782 है।

राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है। राज्य में कुल मतदाता 4.9 करोड़ हैं।

राज्य में 142 आदर्श मतदान केन्द्र होंगे। 182 मतदान केन्द्र दिव्यांगों के लिए और 1274 मतदान केन्द्र महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...