नूरपुर से कांगे्रस प्रत्याशी अजय महाजन ने भाजपा पर जड़े गुंडागर्दी करने के आरोप

--Advertisement--

Image

अजय महाजन बोले, जनता के दिलो में बसता हूं, मेरे पोस्टर फाडऩे से कुछ नहीं होगा

नूरपुर – देवांश राजपूत

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने पंचायत पुंदर के जौंटा में अपने जनसंपर्क अभियान में भाजपा पर आरोप लगाया कि इस पार्टी के शरारती तत्वों द्वारा उनके कांग्रेस पोस्टरों तथा झंडों को उखाड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नूरपुर में पहले कभी ऐसी निम्न स्तर की राजनीति नहीं हुई। महाजन ने कहा कि बीती रात नूरपुर शहर में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने शहर के कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए पोस्टरों को फाडऩा तथा झंडों को उखाडऩा शुरू कर दिया और जब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका तो हाथापाई और गुंडागर्दी पर उतर आए।

महाजन ने कहा कि नूरपुर में पिछले 5 दशकों से केवल सिंह पठानिया, सत महाजन और राकेश पठानिया और मैंने चुनाव लड़े है, लेकिन कभी भी इस प्रकार की राजनीति नहीं कि। अजय महाजन ने कहा कि नूरपुर जिस प्रकार भाजपा द्वारा धनबल की राजनीति की जा रही है।

युवाओं को प्रलोभन देकर उकसाया जा रहा है यह नूरपुर के भविष्य के लिए चिंता की बात है। महाजन ने कहा कि भाजपा नूरपुर में राजनीति की आड़ में गुंडागर्दी कर रही है जो कांग्रेस कभी सहन नहीं करेगी।

अजय महाजन ने कहा कि कांग्रेस नूरपुर में ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है जिसके कारण बौखला कर भाजपा के कार्यकर्ता ओछे हथकंडे अपना रहे है। महाजन ने कहा कि नूरपुर में मेरे पोस्टर जितने फाडऩे है फाड़ देए लेकिन लोगों के दिलों से कैसे निकाल पाओगे।

उन्होंने कहा कि नूरपुर का यह चुनाव धनबल और जनबल के बीच है तथा अंत मे जनबल की विजयी होगी। कांगे्रस प्रत्याशी अजय महाजन ने कहा कि महाजन ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के उकसावे में न आये और शांति बनाए रखे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की गुंडागर्दी का जबाब नूरपुर की जनता 12 नबम्बर को कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान करके देगी।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...