चार महीने बाद आज से फिर सुनाई दी छुक-छुक, नूरपुर रोड से बैजनाथ तक दौड़ी ट्रेन

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

अंग्रेजों के जमाने के निर्मित पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर चार माह बाद फिर से छुक-छुक सुनाई दी। नूरपुर रोड से बैजनाथ तक दो ट्रेनें बुधवार को दौडऩा शुरू हो गईं। हालांकि पहले दिन ट्रेन चलने का लोगों को पता नहीं था, जिसके चलते रेलवे स्टेशंस पर इक्का-दुक्का ही सवारियां चढ़ीं।

नूरपुर रोड में गाडिय़ों की साफ-सफाई के लिए एक शैड बनाया और इसके बाद रेल विभाग ने अक्तूबर महीने में इस मार्ग पर एक ट्रायल इंजन भेजा। उसके बाद सात डिब्बों की ट्रेन भी ट्रायल के लिए भेजी, जो कि सफल रही।

उधर, मंडल रेलवे प्रबंधक फिरोजपुर सीमा शर्मा ने बताया कि नूरपुर रोड स्टेशन पर रेलगाडिय़ों की मरम्मत के लिए रेल सर्विस केंद्र तैयार हो गया है। आज से दो रेलगाडिय़ां चलाने की अनुमति दे दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...