अमित शाह बोले- अनुच्छेद 370 हटाने पर देश जलाने की बात करते थे कूड़ा तक नहीं जला पाए

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की बात करने पर कई लोग देश जलाने की बात करते थे। मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर दिखाया, देश जलाना तो दूर कोई कूड़ा तक जलाने की हिम्मत तक नहीं कर पाया।

देश को बहुत समय बाद प्रभावशाली व्यक्तित्व वाला प्रधानमंत्री मिला है। मोदी क्या बोलते हैं, आज पूरी दुनिया उस पर गौर करती है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की कई ज्वलंत समस्याओं का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान कर दिखाया है।

सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद पाकिस्‍तान आंख उठाकर नहीं देखता

यूपीए सरकार के समय में पड़ाेसी पाकिस्तान आए दिन आंखें दिखाता था। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब पाकिस्तान आंख उठाकर भी नहीं देखता। न ही कोई आलिया, मालिया व जमालिया देश में घुसने की हिम्मत कर पाता है। मोदी सरकार आतंकवाद पर जीरो टालरेंस नीति के तहत काम कर रही है।

राहुल गांधी के लिए हिमाचल टूरिस्‍ट प्‍लेस, मोदी का दूसरा घर

उन्होंने कहा राम मंदिर देश की जनता के लिए कभी एक सपना लगता था। मोदी सरकार ने अब उसे भी साकार कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन स्थल लगता है। घूम फिर दिल्ली वापस लौट जाते हैं। मोदी के लिए हिमाचल कर्मभूमि हैं। क्योंकि वह आधे गुजराती व आधे हिमाचली हैं।

देवभूमि हिमाचल वीरभूमि

कांग्रेस के पास चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है। डबल इंजन सरकार ने हिमाचल को देश का अग्रणी राज्य बनाया है। देवभूमि हिमाचल वीर भूमि है। यहां की वीरांगनाओं ने अपनी कोख से वीर पैदा किए हैं। सेना में अपने सबसे अधिक शूरवीर भेजे हैं। कांग्रेस पहले टोपी के रंग, ऊपर व नीचे के हिमाचल के नाम पर जनता को बांटती थी।

यहां रिवाज बदलना तय

भाजपा ने टोपी व क्षेत्रवाद को नासुर को जड़ से उखाड़ फेंका हैं। जयराम सरकार ने पांच साल में सराहनीय कार्य किया है। यहां रिवाज बदलना तय है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी दीपराज भंथल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। देव मांहूनाग, माता कामाक्षा व ममलेश्वर महादेव को अपना प्रणाम किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...