भाजपा अपने कुछ बड़े उद्योगपतियों को लाभ देने के लिये बेच रही देश के सरकारी उपक्रम

--Advertisement--

Image

शिमला,1 नव – नितिश पठानियां
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा कभी भी जनहितैषी नही रही है। उन्होंने कहा है कि अपने कुछ बड़े उद्योगपतियों को लाभ देने के लिये देश के सरकारी उपक्रमो को बेचा जा रहा है। भाजपा पूंजीपतियों के साथ मिलकर देश मे पूंजीवाद को बढ़वा दे रही है। देश मे किसानों व बागवानो के हितों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है।
आज बिलासपुर जिला के झड़ून्ता विधानसभा के बरठीं में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कुमार केकी पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। उन्होंने कहा कि आज लोग भाजपा की  तानाशाही,जन विरोधी नीतियों व निर्णयों से परेशान है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी इन्ही की नीतियों का परिणाम है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि बिलासपुर में एम्स के निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने इसकी स्थापना के लिये अधोसंरचना की पूरी व्यवस्था की।आज भाजपा लोगों को गुमराह कर इसका पूरा श्रेय अपने आप को ही देती है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने झुंड़ता से एक ऊर्जावान नोजवान को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये वह विवेक को विधानसभा में चुन कर भेजे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है,इसमे किसी को कोई शंका नही होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा हर मोर्चे पर विफ़ल रही है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला कोई छोटा मामला नही है। इसका पेपर लीक नही बेचा गया है और कांग्रेस की सरकार बनते ही इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर इसके गुनहगार सलाखों के पीछे होंगे।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपनी 10 गारंटी के तहत कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन बहाल करेगी।महिलाओं को 1500 रुपये की हर महीनें की सुरक्षित आये व बेरोजगार युवाओं के लिये 680 करोड़ की एक स्टार्टअप योजना शुरू की जाएगी।
प्रतिभा सिंह ने विवेक को भारी मतों से जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह युवाओं की एक प्रखर आवाज बनेंगे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...