पहले दिन 250 वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों ने घर पर डाले वोट

--Advertisement--

Image

वरिष्ठ नागरिकों को घर पर मत देने का अभियान शुरू, मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र में 993 पात्र मतदाता घर पर कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

मंडी 01 नवम्बर – डॉली चौहान

विधानसभा चुनाव के दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांगों की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान हेतु घर-घर जाकर पोस्ट बैलट की सुविधा के लिए मोबाईल मतदान अधिकारियों की टीमंे गठित की है।

यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने देते हुए बताया कि इस उद्देश्य के लिए सदर विधानसभा क्षेत्र में 12 टीमें गठित की है । उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आज मंगलवार को 26 मतदान केंद्रों के तहत आने वाले 250 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के मत पत्र लिए गए ।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 2 नवम्बर को खलाणू, कोट-एक, धीयूण, कथयारी, सदोह-दो, कुटली, मराथू, रंधाड़ा, साई-2, चाम्बी, खलियार-2, पैलेस कॉलोनी-3 व 4, मझवाड-1, पुरानी मंडी-एक, लोअर भगवाहन, 3 नवम्बर को लागधार, कोट-2, भलेड़, धंयारी, कुटली, जनेढ़, बटाहर, बग्गी, कठलग, खलियार-2, समखेतर-एक, अप्पर सुहड़ा व समखेतर-2, सुहड़ा-1 व दो, मझवाड़-2, पुरानी मंडी-2, चंदेह, 4 नवम्बर को सरवाड़ी भुनाली, डवाहण, गुमाणु, बड़ागांव, धरयाणा, पंजेहठी, तल्याहड़-2, सेहली, बायर, समखेतर-3 व 4, सैण, कुठेहड़, मंगवाई-एक, 6 नवम्बर को सपलोह, सैण, बड़ागांव, कसाण, धन्यारा, सुक्कसाल, तल्याहड़, मंथाला, सतोहल, बायर, दरम्याणा-एक, थनेहड़ा-1 व 2, कोट, मंगावाई-दो व तीन, नेला, 7 नवम्बर को समराहण, लुहारड़ा, कोटली-एक, कसाण, सुक्कसाल, छनवारी, बलोह, लोट निचला, वायर, दरम्याना-1, खलियार-2, थनेहड़ा, कोट, डीपीएफ जंजोही, पड्डल-एक, शिल्हकीपड़, नेला जबकि 8 नवम्बर को डण्ढाल, कोटली-2, छनवारी, मनयाणा, मण्डवाहन, दरम्याना-2, अप्पर भगवाहन, थनेहड़ा-3 तथा पड्डल-2 मतदान केंद्रों के तहत आने वाले दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के मत लेंगे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...