BJP से 6 साल के लिए निष्‍कासित राम सिंह कुल्‍लू में पार्टी के खिलाफ चुनाव में उतरे

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्‍याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नेताओं पर भारतीय जनता पार्टी की कार्रवाई जारी है। कुल्‍लू से आजाद प्रत्‍याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे राम सिंह को भाजपा ने पार्टी से छह साल के लिए निष्‍कासित कर दिया है।

वह पार्टी प्रत्‍याशी नरोत्‍तम ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। जयराम ठाकुर सरकार ने उन्‍हें इस कार्यकाल के दौरान एचपीएमसी का उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया था। लेकिन चुनाव में भाजपा की ओर से टिकट न मिलने पर वह आजाद ही मैदान में उतर गए। हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप ने इस संबंध में कार्रवाई की है।

इन पांच नेताओं पर भी हुआ एक्‍शन

भाजपा ने एक दिन पहले पांच नेताओं पर कार्रवाई की है। इनमें इंदौरा से मनोहर लाल धीमान, किन्‍नौर से तेजवंत सिंह नेगी, आनी से किशोरी लाल व नालागढ़ से केएल ठाकुर को पार्टी से निष्‍कासित कर दिया है। इसके अलावा फतेहपुर में पार्टी के खिलाफ काम करने पर कृपाल परमार पर भी कार्रवाई की गई है।

नामांकन के आखिरी दिन कुल्‍लू में बदला था प्रत्‍याशी

कुल्‍लू में भाजपा ने पहले महेश्‍वर सिंह को टिकट दिया था, लेकिन नामांकन के आखिरी दिन उनका टिकट काट दिया गया व नरोत्‍तम ठाकुर को प्रत्‍याशी बना दिया गया। महेश्‍वर सिंह के साथ राम सिंह के संबंध कुछ ठीक नहीं रहे हैं।

इस बीच टिकट कटने के बाद भी महेश्‍वर सिंह को तो भाजपा ने मना लिया व उन्‍होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। लेकिन राम सिंह अपनी जिद पर अड़े रहे व नामांकन वापसी के आखिरी दिन भी उन्‍होंने अपना निर्णय नहीं बदला। इसके बाद भाजपा हाईकमान ने उन्‍हें पार्टी से निष्‍कासित करने का निर्णय लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...