हिमाचल में युवा कांग्रेस एकजुट, नहीं कोई मतभेद : राजीव शुक्ला

--Advertisement--

Image

 शिमला, 01 नवंबर – नितिश पठानियां

टिकट आवंटन के बाद युवा कांग्रेस में उभरे मतभेद की अफवाहों को विराम लगाने के लिए मंगलवार को स्वयं प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला में पत्रकार वार्ता की। इस वार्ता में उनके साथ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर समेत युवा नेता साथ रहे।

प्रेस वार्ता में राजीव शुक्ला ने बताया कि प्रदेश विधानसभा के चुनावों में युवा कांग्रेस की अहम भूमिका है। टिकट आवंटन के बाद नाराजगी की अफवाह है। जबकि युवा कांग्रेस बड़ी मजबूती से विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य कर रही है।

राजीव शुक्ला ने कांग्रेस के इस अग्रणी संगठन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी के सत्ता में आने पर युवा साथियों को सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

उन्होंने युवा कांग्रेस के प्रचार से दूर रहने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये भ्रांतियां फैलाई जा रही है। ये वास्तविकता से दूर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...