धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी ने भरा नामांकन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

धर्मशाला से भाजपा के विधायक उम्मीदवार राकेश चौधरी ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राकेश चौधरी धर्मशाला एसडीएम कार्यालय तक चामुंडा से रैली के साथ पहुंचे।

इस दौरान भाजपा उम्मीदवार का नॉमिनेशन करवाने के लिए भाजपा अध्यक्ष जिला कांगड़ा चंद्रभूषण नाग, नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार नेहरिया, भाजपा जिला महामंत्री सचिन शर्मा, कांगड़ा के जिला प्रभारी जय सिंह, सहित भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रंजू रस्तोगी, जिला कार्यालय प्रभारी प्रकाश चौधरी, जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ अंकुश भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार नेहरिया ने कहा कि धर्मशाला में जरूरी नहीं कि हमेशा गद्दी समुदाय को ही वोट दिया जाए, सभी भारतवासी एक हैं, और यंहा भी मिलकर काम करेंगे।

वहीं, भाजपा उम्मीदवार राकेश चौधरी ने कहा कि भाजपा पार्टी ने उनपर विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरेंगे। भाजपा बड़ा परिवार है, कुछ लोग नाराज भी हैं, तो वह भी मिलकर एक साथ चलेंगे। उन्होंने कहा धर्मशाला का विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाएगा, जिसके आधार पर चुनाव लड़ेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...