कांगड़ा घाटी में तीन महीने के बाद कल से दौड़ेंगी दो रेलगाडिय़ां, रेल विभाग ने किया खुलासा

--Advertisement--

Image

जोगिंद्रनगर से नूरपुर रोड तक लें सुहाने सफर का मजा

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

कांगड़ा घाटी पर एक बार फिर से तीन महीने के बाद जोगिंद्रनगर से नूरपुर रोड तक दो ट्रेनें शुक्रवार से दौड़ेंगी। यह जानकारी रेल विभाग द्वारा दी गई। गौरतलब है कि पिछले तीन महीने से जब चक्की पुल बरसात में पानी में बह गया और पठानकोट जोगिंद्रनगर रेल मार्ग बंद हो गया था।

इसके बाद फिर रेल विभाग ने इस रेल ट्रैक का सर्वे किया और नूरपुर रोड में गाडिय़ों की साफ-सफाई के लिए एक शैड बनाया और इसके बाद रेल विभाग ने दो दिन पहले इस रेल ट्रैक पर एक ट्रायल इंजन भेजा और उसके बाद एक साथ डिब्बे की ट्रेन भी ट्रायल के लिए भेंजे, और ट्रायल पूरी तरह से कामयाब रहा।

अब रेल विभाग ने पूरी सुरक्षा और ट्रायल के बाद निर्णय लिया है कि शुक्रवार से दो ट्रेनें अप तथा डाउन इस रेल ट्रैक मार्ग पर जोगिंद्रनगर से नूरपुर रोड तक दौडऩा शुरू हो जाएंगी और लोगों को फिर से आने-जाने के लिए अच्छी सुविधा हो जाएगी, क्योंकि इस रेल ट्रैक मार्ग बंद होने से लोगों को पठानकोट के लिए आने-जाने के लिए भारी परेशानी हो रही थी। रेल विभाग द्वारा इसके बाद और ट्रेन भी चलाई जा सकती हैं।

्गौरतलब है कि चक्की पुल बनने के लिए अब काफी लंबा समय लग सकता है। इन ट्रेनों के चलने से बहुत से गरीब लोगों को लाभ मिलेगा, क्योंकि लंबे समय से लोग मांग करते आ रहे हैं कि थे कि जब तक चक्की का पुल नहीं बनता, तो नूरपुर रोड तक ट्रेनें चलाई जाए, जिसके चलते रेलवे विभाग ने दो ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...