कार में लिफ्ट देकर थाने पहुंचाए आरोपी, अश्वनी ने होशियारी से किए पुलिस के हवाले

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट

चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के अश्वनी कुमार ने बड़ी होशियारी से दो आरोपियों को पकड़ कर थाने में पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार अपने घर में था कि उसे चिंतपूर्णी से फोन पर सूचना दी गई कि पांच संदिग्ध लोग पिस्टल से गोली चला कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार कर कडो़आ सडक़ की ओर भागे हैं।

अश्वनी कुमार ने अपनी कार घर से निकाली और चिंतपूर्णी को आ रहा था, रास्ते में दो युवक मिले, जिन्होंने अश्वनी से लिफ्ट मांगी। अश्वनी ने शक के आधार पर दोनों को कहा कि आपको कहां जाना है, उन्होंने कहा कि हम गुरदासपुर से आए हैं ओर रास्ता भूल गए हैं। अश्वनी कुमार ने बड़ी होशियारी से उनको गाड़ी में बैठाया और सीधे थाने पहुंचा दिया।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर तीसरे को भी भरवाईं कुछ दूरी पर काबू किया गया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी चिंतपूर्णी में एक ढाबे पर काम करता है। इसे जघन्य कांड में उसके दो कर्मचारी और पंजाब के कुछ युवक शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...