हिमाचल में आप ने जारी की 54 प्रत्याशियों की सूची, क्लिक पर उपलब्ध

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

आप ने 54 उम्मीदवारों की सूची जारी की, प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर व प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा का नाम नहीं सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से 62 प्रत्याशियों के नाम फाइनल होने और विपक्षी कांग्रेस की ओर से 46 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारे जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने 54 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

अभी भाजपा की ओर से 6 प्रत्याशियों के नाम तय होने हैं। जबकि कांग्रेस की ओर से 22 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन होना है। आम आदमी पार्टी द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर और प्रवक्ता गौरव शर्मा का नाम नहीं है। जबकि आप की ओर से जारी की गई पहली सूची में प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा का नाम था।

ऐसा माना जा रहा था कि आम आदमी पार्टी भाजपा व कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की अंतिम सूची आने का इंतजार करेगी। उसके बाद आप की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होनी थी। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की सूची आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर से संपर्क नहीं हो पाया।

यहां देखे उम्मीदवारों की सूची 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...