ज्वाली: आयुर्वेद डिस्पेंसरी ठेहडू के लिए चम्बा निवासी आया आगे, धन राशि सहित प्रदान की स्वास्थ्य सुविधाएँ

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन आयुर्वेद डिस्पेंसरी ठेहडू के लिए द्रमण तहसील सिहुन्ता से संबंध रखने वाले कैप्टन दीप चंद ने स्वास्थ्य सुविधा के लिए 15000 की राशि और साथ में फर्नीचर भी दान में दिया और समाज के उन लोगों को समाज के लिए कुछ प्रेरित करने का काम किया, जिनके पास धन की कमी नहीं है. सिर्फ और सिर्फ बड़ा दिल की कमी है.

कैप्टन साहब ने दरियादिली दिखाते हुए उन्होंने अपनी सेवाएं अपने देश के लिए दी और उसके बाद आवश्यकता पड़ने पर अपनी सेवाएं वर्तमान समय में समाज को विभिन्न तरह की सुविधाएं देकर दे रहे हैं। कैप्टन दीप चंद ने कहा कि मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य का महत्त्वपूर्ण स्थान है और स्वस्थ शरीर में स्वास्थ्य मस्तिष्क का वास होता है और उस कारण से एक स्वस्थ समाज का निर्माण होता है.

अगर एक व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक है तो वह समाज को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण योगदान दे सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यक्ति की अमूल्य निधि है। यह केवल व्यक्ति विशेष को प्रभावित नहीं करता, बल्कि जिस समाज में वह रहता है. उस सम्पूर्ण समाज को प्रभावित करता है।

स्वस्थ मनुष्य ही सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वाह कुशलतापूर्वक कर सकता है. वहीं आंवल पंचायत ठेहडू के प्रधान केवल चौहान ने कैप्टन दीप चंद का धन्यवाद किया.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...