कृप्या दिवाली का तोहफा न लाएं, बिलासपुर के SP दिवाकर शर्मा ने शुरू किया सिलसिला

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 18 अक्तूबर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने कार्यालय में दिवाली के तोहफे न लाने का आग्रह किया है। पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के बाहर इस बाबत लिखित आग्रह चस्पा कर दिया गया है।

हिन्दी के साथ-साथ इंग्लिश में भी पुलिस अधीक्षक ने मन की बात को लिखा है। आईपीएस अधिकारी दिवाकर शर्मा की पहचान नशे में धुत्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए भी होती है। चंद सप्ताह पहले ही डीएसपी स्तर के अधिकारी को इस कारण नाप दिया था, क्योंकि वो नशे में धुत्त थे।

दिवाली के पर्व पर सरकारी महकमों में गिफ्ट देने का रिवाज बना हुआ है। हालांकि, कुछ विभागों में अधिकारी उपहार को सार्वजनिक तौर पर लेने में पहले भी संकोच करते रहे हैं। लेकिन चंद अधिकारी ही लिखित तौर पर अपनी मंशा को जाहिर करने का प्रयास करते हैं। एसपी कार्यालय के बाहर चस्पा नोटिस खासी चर्चा में है।

आपको बता दें कि कुछ ऐसे विभाग हैं, जिसमें चतुर्थ श्रेणी से टाॅप तक के अधिकारियों को उपकृत करने का होता है।
लाजमी तौर पर एसपी साहब ने दिवाली के गिफ्ट लेने से इंकार इस कारण  भी किया होगा कि उपहार स्वीकार करने के बाद देने वालों की अनुशंसा को मानने पर बाध्य होना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि आईपीएस दिवाकर शर्मा अपनी साफ छवि व कर्तव्यनिष्ठा से अलग पहचान रखते हैं। बहरहाल हमेशा चेहरे पर एक मीठी मुस्कान रखने वाले दिवाकर शर्मा ने अपने अंदाज में ये अपील की है कि कोई भी तोहफा न लेकर आएं। साथ ही ये भी कहा कि सक्षम लोगों को इस मौके पर गरीबों की मदद करनी चाहिए।

मीडिया के सवाल पर पुलिस अधीक्षक ने ये भी कहा कि वो सरकारी आवास के बाहर भी इस तरह का संदेश लिखेंगे। साथ ही कहा कि इस त्यौहार पर ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाना चाहिए, ताकि शहर से ग्रामीण इलाकों तक कानून व्यवस्था बनी रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...