दूसरे दिन भी किसी उम्मीदवार का नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ

--Advertisement--

Image

मंडी, 18 अक्तूबर – डॉली चौहान

हिमाचल विधानसभा चुनाव-2022 के लिए नामांकन के दूसरे दिन 18 अक्तूबर (मंगलवार) को मंडी जिले में किसी भी उम्मीदवार ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि चुनाव के लिए उम्मीदवार 25 अक्तूबर तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

अरिंदम चौधरी ने बताया कि 18 अक्तूबर (मंगलवार) को मंडी जिले की 10 विधानसभा सीटों के लिए संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है। अब नामांकन पत्र 19, 20, 21 व 25 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे।

22 (चौथा शनिवार) और 23 व 24 अक्तूबर को अवकाश के चलते नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे। 27 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी, 29 अक्तूबर को सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लेने की अंतिम तिथि रहेगी। 12 नवंबर को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2022 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवार को नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। नामांकन पत्र के साथ निर्धारित राशि को सीधे नकद या फिर चालान के जरिये जमा कराया जा सकता है।

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उम्मीदवार को एक अलग से बैंक खाता खोलना होगा, जिसके तहत चुनावी खर्च किया जा सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...