हमीरपुर जिले में दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 18 अक्तूबर – अनिल कपलेश

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के लिए आरंभ की गई नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सोमवार 17 अक्तूबर को निर्वाचन की सूचना जारी की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला में कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है। 27 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 29 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...