सदर विधायक बोले-परिवार नहीं क्षेत्र के लिए लिया भाजपा में रहने का फैसला

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

परिवारवाद कांग्रेस पार्टी में भरा पड़ा है और मैंने अपने परिवार के लिए नहीं बल्कि अपने क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए भाजपा में ही बने रहने का फैसला लिया है। यह बात मंडी जिला के सदर विधानसभा से भाजपा के विधायक अनिल शर्मा ने मंडी में कही।

मंगलवार को मंडी सदर मंडल भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया जिस दौरान अनिल शर्मा के साथ 80 के करीब प्रधानों उप प्रधानों व समर्थकों ने जो कांग्रेस में चले गए थे, उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। उपरांत इसके मीडिया से अनौपचारिक वार्ता के दौरान अनिल शर्मा ने कहा कि परिवार के बारे में सोचा होता तो मैं कांग्रेस पार्टी में चला जाता.

उन्होने कहा कि मंडी के एक कांग्रेस नेता अपने आप को सबसे वरिष्ठ नेता होने और हमेशा ही सीएम बनने का झांसा देकर चुनाव लड़ते हैं। लेकिन अभी तक कांग्रेस पार्टी के पास सीएम का चेहरा तक नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि फिर से प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी तो उसके छ महीने में ही मंडी के कोटली में पावर प्रोजेक्ट का काम शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ठंडी पड़ चुकी है और चुनावों के दौर में जिस प्रकार का उत्साह भाजपा में है, कांग्रेस उससे बहुत पिछड़ी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके पुत्र आश्रय भी उनके साथ ही चलेंगे और उनकी भाजपा में ज्वाइनिंग दिल्ली में होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...